WhatsApp

Ultra-Low Rectal Cancer के लिए Intersphincteric Resection — फैसला कौन लेता है और operation कौन करता है

Shah's Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre · अहमदाबाद & गांधीनगर

थैली स्थायी रहेगी या कुछ महीनों की — यह तय करने वाला operation, और consent देने से पहले क्या पूछें। Apollo Hospital, Bhat, गांधीनगर · Gota OPD, अहमदाबाद।

Ultra-low rectal cancer यानी ऐसी गाँठ जो मलाशय (rectum) के सबसे निचले हिस्से में, गुदा की मांसपेशी (sphincter) से सटकर बैठी हो। यहाँ दो operation संभव हैं — Intersphincteric Resection, जिसमें गाँठ के साथ sphincter की भीतरी परत निकालकर आँत सीधे गुदा से जोड़ दी जाती है, या Abdominoperineal Excision, जिसमें गुदा ही निकालनी पड़ती है और स्थायी colostomy रहती है। कौन-सा operation होगा, यह diagnosis तय नहीं करता। यह तय करते हैं — गाँठ मांसपेशी में कितनी अंदर गई है, बीमारी से पहले आपका control कैसा था, और tumour board; कोई एक doctor एक दोपहर में नहीं। यह page उसी फैसले के बारे में है: वह कैसे लिया जाता है, कौन लेता है, और consent देने से पहले क्या पूछना चाहिए।

Call +91-63555-64601  ·  WhatsApp पर reports भेजें

Operation कौन करता है, और कहाँ

Dr Harsh Shah, GI और cancer surgeon, अहमदाबाद
Dr Harsh Shah — MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology).

Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre. Training विशेष रूप से surgical gastroenterology में — general surgery करके पेट में रुचि आ गई, ऐसा नहीं; यह पाचनतंत्र की ही super-specialty है। मलाशय, बड़ी आँत, आमाशय, pancreas और भोजन नली (food pipe) — हफ़्ते दर हफ़्ते यही काम है।

Dr Harsh Shah
MS, MCh (Surgical Gastroenterology), DrNB (Surgical Gastroenterology)
Colorectal Cancer Surgeon · Apollo Hospital, Bhat, गांधीनगर · Gota OPD, अहमदाबाद

Google rating: Gota clinic पर 216 reviews में 4.89, और Apollo, Bhat पर 17 reviews में 4.94।

Gota OPD में जो surgeon आपकी जाँच करता है, वही surgeon Apollo, Bhat में operation करता है। Sphincter बचेगा या नहीं, यह तय करने वाली जाँच वही व्यक्ति करती है जिसे आगे वह sphincter बचाना है।

किसी ultra-low rectal cancer को एक व्यक्ति के scan पढ़ने भर से operation की तारीख नहीं दी जाती। हर case tumour board में जाता है — surgeon, medical oncologist, radiation oncologist, radiologist और pathologist एक ही कमरे में — और Intersphincteric Resection करनी है या स्थायी थैली, यह उसी board के लिए बना फैसला है।

"Ultra-low" का मतलब क्या, और ऊँचाई operation क्यों तय करती है

मलाशय (rectum) लगभग पंद्रह सेंटीमीटर लंबा होता है, और हर कुछ सेंटीमीटर पर operation बदल जाता है। Ultra-low गाँठ उसी लंबाई के बिल्कुल निचले सिरे पर, sphincter से सटी या उसके भीतर बैठी होती है — उसके नीचे सिलाई लायक सामान्य आँत लगभग बचती ही नहीं। इसीलिए वही बीमारी, कुछ सेंटीमीटर नीचे, बिल्कुल अलग operation बन जाती है।

दो माप मायने रखते हैं और वे एक नहीं हैं। गुदा से गाँठ की दूरी rigid scope पर दर्ज की जाती है, क्योंकि flexible scope आँत के साथ मुड़ जाता है और गाँठ को असल से ऊँचा बता देता है। दूसरा माप MRI देता है — गाँठ मांसपेशी के ऊपरी सिरे तक पहुँची है, भीतरी परत में घुसी है, या बाहरी मांसपेशी तक निकल गई है।

कई patients यह सुनकर आते हैं कि “बहुत नीचे है, गुदा निकालनी ही पड़ेगी”। कभी यह सही होता है। अक्सर यह बात flexible scope के माप पर और ऐसी report पर कही गई होती है जिसमें sphincter का ज़िक्र तक नहीं।

फैसला असल में कैसे लिया जाता है — जाँच, MRI और board

Sphincter बचेगा या नहीं, यह तीन चीज़ें तय करती हैं: operation करने वाले surgeon की अपनी digital rectal examination, एक तय format में लिखी गई pelvic MRI report, और tumour board की चर्चा। CT scan इस सवाल का जवाब नहीं देता, और biopsy report बिल्कुल दूसरे सवाल का जवाब देती है।

जाँच पहले आती है और वह औपचारिकता नहीं है। Dr Harsh Shah गुदा से दूरी, गाँठ किस तरफ़ है, वह नीचे की मांसपेशी पर खिसकती है या चिपकी है, sphincter शामिल है या नहीं — और इन सबसे अलग, squeeze कितना मज़बूत है — यह सब दर्ज करते हैं। एक surgeon के तौर पर कहूँ: जिसका control cancer से पहले ही कमज़ोर था, उसे sphincter बचाने वाला operation फ़ायदा नहीं देता।

MRI report synoptic होनी चाहिए: T stage, गाँठ से mesorectal fascia की दूरी, extramural venous invasion, nodal status, गुदा से ऊँचाई और — वह पंक्ति जो सबसे ज़्यादा छूटती है — sphincter और levator मांसपेशियाँ शामिल हैं या नहीं। वह आख़िरी पंक्ति न हो तो scan दोबारा पढ़वाया जाता है, patient का दोबारा scan नहीं किया जाता।

इतनी नीचे की अधिकतर गाँठों में chemotherapy और radiotherapy operation से पहले ही पूरी की जाती है, क्योंकि नीची गाँठ अपने आप में एक high-risk लक्षण है। Radiotherapy ख़त्म होने के कुछ हफ़्ते बाद operation होता है — अभी-अभी radiation ले चुके pelvis में operation करना झूठी जल्दबाज़ी है, और यह प्रतीक्षा plan का हिस्सा है, plan में हुई देरी नहीं।

जाँच और MRI क्या तय करते हैं
क्या मिलता हैकौन-सा operation सोचा जाता हैPatient के पास क्या रहता है
गाँठ sphincter के ऊपरी सिरे तक; मांसपेशी स्वयं शामिल नहीं; पहले control अच्छा थाIntersphincteric Resection, आँत को गुदा से जोड़करस्थायी थैली नहीं; जोड़ भरने तक अस्थायी ileostomy
गाँठ बाहरी sphincter या levator मांसपेशी में घुसी है, या squeeze पहले से कमज़ोर थाAbdominoperineal Excisionस्थायी end colostomy, और टूटने लायक कोई जोड़ नहीं
गाँठ prostate, योनि या pelvis की दीवार से चिपकी हैजिससे चिपकी है उसे साथ ही निकालना, board के फ़ैसले परबड़ा operation, पर पहले से planned
Treatment के बाद जाँच में गाँठ नहीं, scope में नहीं दिखती और MRI में बची नहींOperation की जगह क़रीबी surveillance, उस patient के लिए जो उसे निभा सकेजाँच और scan का नियमित programme, छुट्टी नहीं

आख़िरी पंक्ति ही सबसे ज़्यादा ग़लत समझी जाती है। Operation की जगह इंतज़ार करना मान्य रास्ता है, लेकिन तभी जब तीनों जाँचों में जवाब पूरा हो और patient सचमुच follow-up के लिए आ सके। यह एक programme है, short cut नहीं — और दूर से आने वाले परिवार के लिए वह follow-up व्यावहारिक नहीं है, यह Dr Harsh Shah साफ़ कह देते हैं।

Intersphincteric Resection या स्थायी थैली — सही तुलना

Intersphincteric Resection में मलाशय के साथ sphincter का भीतरी छल्ला निकाला जाता है और colon सीधे गुदा से जोड़ा जाता है। स्थायी थैली टल जाती है। पर आँत पहले जैसी नहीं होती: मलाशय जो भंडार का काम करता था वह अब नहीं है, इसलिए शौच बार-बार, जल्दबाज़ी में और गुच्छों में आता है — ख़ासकर शुरुआती महीनों में। Abdominoperineal Excision में गुदा निकाल दी जाती है और स्थायी colostomy रहती है, और बदले में न कोई जोड़ टूटने का डर रहता है, न अचानक आने वाली जल्दबाज़ी।

दोनों अच्छे operation हैं। अलग-अलग patients के लिए अच्छे हैं। सही तुलना “थैली बनाम थैली नहीं” नहीं है — वह है पहले से पता थैली बनाम कभी भी आने वाली जल्दबाज़ी।

Cancer के लिहाज़ से माँग दोनों में समान है: मलाशय अपनी चर्बी की परत के साथ अखंड निकले, और गाँठ के चारों ओर सामान्य ऊतक की साफ़ किनार रहे। Pathologist उस परत को grade देता है, और Dr Harsh Shah उस grade को औपचारिकता नहीं, अपना audit मानते हैं। गाँठ किसी चीज़ से चिपकी हो तो वह उसी के साथ निकाली जाती है — छुड़ाकर कभी नहीं।

अस्थायी ileostomy, और वह असफलता क्यों नहीं है

इतनी नीचे बनाया गया लगभग हर जोड़ एक अस्थायी ileostomy से सुरक्षित किया जाता है — छोटी आँत का एक फंदा त्वचा पर लाया जाता है ताकि कुछ हफ़्ते शौच उस जोड़ से होकर न गुज़रे। यह leak होना नहीं रोकती। यह leak का मतलब बदल देती है: emergency operation के बजाय ward में सँभाली जा सकने वाली परेशानी।

Operation से पहले stoma nurse patient को बिठाकर, खड़ा करके और झुकाकर थैली की जगह तय करके निशान लगाती हैं — त्वचा की तह में लगी stoma ही bag न चिपकने का सबसे आम कारण है। सिखाना operation के अगले दिन से शुरू होता है, और घर जाना तब तय होता है जब patient या घर का कोई सदस्य ख़ुद bag बदल सके।

जोड़ की जाँच हो जाने और chemotherapy पूरी हो जाने के बाद दूसरे, बहुत छोटे operation में इसे बंद किया जाता है। पहली ही consultation में वह तारीख सैद्धांतिक रूप से पूछ लें — जिस अस्थायी stoma को बंद करने की योजना किसी ने बनाई ही नहीं, वह अपने आप स्थायी बन जाने की आदत रखती है।

Console पर कौन बैठता है, और console कब इस्तेमाल नहीं होता

इतनी नीचे की rectal cancer surgery अनुभवी हाथों में robotically या laparoscopically होती है, और सँकरे pelvis में गहराई में robot का असली फ़ायदा है। Dr Harsh Shah दोनों करते हैं। रास्ता marketing नहीं, plane तय करता है: dissection सही plane से हटता लगे तो operation बिना हिचक open में बदल दिया जाता है, क्योंकि अंत में specimen की गुणवत्ता गिनी जाती है, चीरे की लंबाई नहीं।

पूछिए कि console पर कौन होगा, और तारीख बदलने पर भी वही व्यक्ति operation करेगा या नहीं। जो आपको जाँचे बिना और MRI पढ़े बिना किसी ख़ास technology का वादा करे, वह technology बेच रहा है — आपका operation plan नहीं कर रहा।

Patients और परिवारों ने क्या कहा

★★★★★

“We came from Udaipur, Rajasthan for my husband's rectal cancer surgery. Dr. Harsh Shah performed the operation with great expertise and care. He explained everything clearly and supported us throughout the treatment. The surgery was successful, and we are very grateful for the excellent care we received. Dr. Harsh Shah is one of the best rectal cancer surgeons. Highly recommended!”

— Bhupendar Dave, Google review

★★★★★

“I underwent surgery for rectal cancer by Dr. Harsh Shah, and I am very satisfied with the entire experience. He is truly one of the best doctors for rectal cancer surgery. His expertise, care, and guidance made a big difference in my recovery. The surgery went smoothly, and I felt confident throughout the treatment process. Highly recommended for anyone looking for the best care in rectal cancer treatment.”

— Mamta Somar, Google review

★★★★★

“I would like thanks Dr harsh shah operated my wife for rectal cancer . We discharged today. And she is good now. Thank u so much sir for everything. Best GI and Rectal cancer surgeon in ahmedabad.”

— Bajrang Singh, Google review

Reviews Google पर जैसे लिखे गए हैं वैसे ही, वर्तनी और spacing सहित, दिए गए हैं।

Dr Harsh Shah के एक patient robotic rectal cancer surgery के बाद अपना अनुभव बताते हैं।

देखिए: rectal cancer surgery में sphincter बच सकता है?

Sphincter बचाने के लिए गाँठ के बारे में क्या सच होना चाहिए, और वह जवाब जाँच और MRI के बाद ही क्यों दिया जाता है — Dr Harsh Shah समझाते हैं। Video अंग्रेज़ी में है।

Consent देने से पहले क्या पूछें, और second opinion कब लें

Ultra-low rectal cancer में second opinion treatment शुरू होने से पहले लेना चाहिए, बाद में नहीं। सबसे मुश्किल से पलटने वाला फ़ैसला यही है कि “गुदा निकालनी पड़ेगी” कह दिया जाए जबकि ज़रूरत नहीं थी — और वह फ़ैसला जाँच और MRI पर होता है, जिन्हें दोबारा पढ़ा जा सकता है।

  1. गाँठ गुदा से कितनी दूर है, और वह माप rigid scope पर लिया गया था?
  2. MRI report में लिखा है कि sphincter और levator मांसपेशियाँ शामिल हैं या नहीं? न लिखा हो तो operation तय करने से पहले scan दोबारा पढ़वाइए।
  3. मेरा case tumour board में चर्चा हुआ, और sphincter बचाने पर board ने क्या तय किया?
  4. अगर स्थायी थैली की सलाह दी जा रही है, तो Intersphincteric Resection क्यों संभव नहीं? जवाब साफ़ होना चाहिए: मांसपेशी में गाँठ घुसी है, या squeeze पहले से कमज़ोर है।
  5. Sphincter बचा तो पहले साल में शौच कैसा रहेगा? जिसने इस operation का counselling किया है, वह बिना पूछे ही जल्दबाज़ी और गुच्छों की बात करेगा।
  6. अस्थायी ileostomy कब बंद होगी, और उसे कौन तय करेगा?
  7. Radiotherapy से पहले fertility की चर्चा मेरी उम्र में ज़रूरी है? यह समय पर करने की बात है और नियमित रूप से छूट जाती है; बाद में वापस नहीं मिलती।
  8. Operation कौन करेगा, और पूरे operation के दौरान मौजूद रहेगा?

Report के बजाय MRI की disc या drive लाइए, साथ में colonoscopy और biopsy report और चालू दवाओं की सूची। उस consultation में digital rectal examination की उम्मीद रखिए — उसके बिना दी गई second opinion काग़ज़ पर राय है, मरीज़ पर नहीं।

आपके इलाज के पाँच क़दम

  1. Consultation बुक कीजिए। MRI, colonoscopy और biopsy report पहले से WhatsApp कीजिए। Consultation Gota OPD, अहमदाबाद में होती है।
  2. जाँच और treatment plan. Digital rectal examination, ठीक से न हुई हो तो synoptic pelvic MRI, staging CT, ख़ून की जाँच और tumour board चर्चा। कौन-सा operation सोचा गया है और क्या बदलने पर plan बदलेगा — दोनों आपको बताए जाते हैं।
  3. Operation से पहले का इलाज, जहाँ ज़रूरी हो। इतनी नीची गाँठ में chemotherapy और radiotherapy आम तौर पर पहले पूरी की जाती है, बीच में तय अंतराल और अंत में नया scan।
  4. Operation और hospital में रहना। Apollo Hospital, Bhat, गांधीनगर में भर्ती और operation, तय consultant team के साथ। उसी शाम बिस्तर से उठना, जल्दी तरल, पहले दिन से stoma की training, और घर पर bag सँभालने लायक होते ही छुट्टी।
  5. Follow-up, stoma बंद करना और surveillance. Histology की चर्चा, सलाह हो तो chemotherapy, ileostomy बंद करने की तय तारीख, उसके बाद आँत की आदत के लिए मदद, और लिखकर दिया जाने वाला surveillance schedule।

ख़र्च, insurance और भर्ती

Ultra-low rectal cancer के operation का ख़र्च एक आँकड़ा नहीं है। वह room category, रहने की अवधि, operation robotically होता है या laparoscopically, ICU की ज़रूरत पड़ती है या नहीं, और radiotherapy-chemotherapy उसी package में है या नहीं — इन सबसे बदलता है। भर्ती से पहले लिखित estimate दिया जाता है, और उसमें क्या शामिल है और क्या नहीं, यह office बताता है।

Apollo Hospital, Bhat, बड़े insurers और cashless schemes से empanelled है, और pre-authorisation office ख़ुद सँभालता है। Reports के साथ policy का विवरण भेजिए ताकि काग़ज़ी काम इलाज के साथ-साथ चले। Ileostomy बंद करने वाला दूसरा छोटा operation अलग admission है — उसका हिसाब शुरू से रखिए।

भर्ती के समय साथ लाइए: disc या drive पर imaging, पिछले discharge summary, ख़ुराक सहित दवाएँ, insurance card और पहचान पत्र, और संपर्क के लिए घर का एक सदस्य।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Ultra-low rectal cancer का मतलब स्थायी थैली तय है?

नहीं। मतलब सिर्फ़ इतना कि सवाल ठीक से पूछा जाना चाहिए। गाँठ sphincter की मांसपेशी में न घुसी हो और पहले control अच्छा रहा हो, तो Intersphincteric Resection स्थायी थैली टाल देती है। मांसपेशी में घुसी हो तो गुदा निकालना ही ठीक होने की सबसे अच्छी संभावना है, और Dr Harsh Shah यह सीधे कह देते हैं।

Intersphincteric Resection क्या है?

ऐसा operation जिसमें मलाशय के साथ गुदा के sphincter का भीतरी छल्ला निकाला जाता है और colon को गुदा से जोड़ा जाता है। चुनी हुई नीची गाँठों में, जहाँ बाहरी sphincter साफ़ हो और बीमारी से पहले control ठीक रहा हो, वहीं यह किया जाता है।

Sphincter बचने पर शौच पहले जैसा हो जाएगा?

तुरंत नहीं, और यहाँ सच बोलना सबसे ज़रूरी है। मलाशय भंडार का काम करता था; उसके जाने के बाद शौच बार-बार, जल्दबाज़ी में और गुच्छों में आता है, ख़ासकर शुरुआती महीनों में। पहले साल में सुधार होता है और इसका इलाज भी है, पर "पहले जैसा ही हो जाएगा" मानकर इस operation के लिए consent नहीं देना चाहिए।

जोड़ बनाना ही है तो अस्थायी थैली क्यों?

क्योंकि इतनी नीचे बने जोड़ में leak का ख़तरा सबसे ज़्यादा होता है, और भरने तक शौच को बग़ल से निकाल देने से संभावित emergency ward में सँभाली जा सकने वाली परेशानी बन जाती है। भरना पक्का होने के बाद दूसरे operation में इसे बंद कर दिया जाता है।

क्या operation robotically हो सकता है?

हाँ, और सँकरे pelvis में robot का असली फ़ायदा है। यह हर patient के हिसाब से तय होता है, पहले से वादे के तौर पर नहीं; और सही plane हटता लगे तो operation open में बदल दिया जाता है, क्योंकि नतीजा specimen की गुणवत्ता तय करती है, चीरे का नाप नहीं।

कहीं और कहा गया है कि गुदा निकालनी पड़ेगी। Second opinion लेना ठीक है?

हाँ, और treatment शुरू होने से पहले। Report के बजाय MRI की images लाइए और जाँच की उम्मीद रखिए। पहली सलाह सही होगी तो वह जल्दी पक्की हो जाएगी; और अधूरी scan report पर दी गई होगी, तो दूसरा पाठ यही पकड़ता है।

Dr Harsh Shah कहाँ जाँचते हैं और कहाँ operation करते हैं

Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre — Gota, अहमदाबाद
Consultation, जाँच, reports देखना, follow-up और surveillance।
Google: Dr Harsh Shah · 216 reviews में 4.89
Gota clinic का रास्ता

Apollo Hospital — Bhat, गांधीनगर
भर्ती, operation और hospital की देखभाल।
Google: Dr Harsh Shah – Robotic GI Surgeon · 17 reviews में 4.94
Apollo, Bhat का रास्ता

Rectal cancer की surgery के लिए patients पूरे गुजरात से अहमदाबाद आते हैं — गांधीनगर, मेहसाणा, नडियाद, आणंद, बनासकांठा, भावनगर, राजकोट, जामनगर और कच्छ — और दक्षिण राजस्थान तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश से भी। MRI पहले से WhatsApp कीजिए।

Dr Harsh Shah के GI cancer काम के बारे में और: rectal cancer treatment · stomach cancer treatment · pancreatic cancer treatment.

Call +91-63555-64601  ·  WhatsApp

Rate this page

Get free health updates from Dr Harsh Shah on WhatsApp

Swasth Parivar: twice a month, practical advice on recovery, diet and warning signs. No advertising. Stop any time.

Your number is used for these updates and for the clinic to reach you. It is never sold or passed on. To stop, reply STOP on WhatsApp.

Dr Harsh Shah - Surgical Gastroenterologist and GI Robotic Surgeon, Ahmedabad
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.